मोदीनगर: ग्राम पट्टी में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मनोज चौधरी
ग्राम पट्टी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन विधानसभा सचिव प्रविन्दर पट्टी द्वारा किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता चौधरी युगराज सिंह और संचालन विधानसभा अध्यक्ष देववृत धामा ने किया। बैठक में बागपत लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी मनोज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।