बड़वाह ब्लॉक के ग्राम ओखला के ओखलेश्वर मठ में रोहणी नक्षत्र पर बुधवार को धार्मिक आयोजन के साथ सिद्ध हनुमान जी की प्रतिमा का भव्य चोला श्रृंगार किया गया।द्वापरयुग की सिद्ध हनुमान जी की एक हाथ मे शिवलिंग लिए हुए प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सहस्त्रधारा से रुद्राभिषेक कर विशेष चोला श्रृंगार किया गया।