जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर के छपरा धार नाला से पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया है। पुलिस ने मंगलवार की शाम 6 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया है की मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लखनपुर के छपरा धार नाला से रेत चोरी कर ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने उक्त स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की।