देवबंद: नानौता के खुडाना नहर पुल पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
नानौता क्षेत्र में रविवार रात 9 बजे खुडाना नहर पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता पहुंचाया।