कुर्था। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगेया के छात्र-छात्राओं का दल सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण पर राजगीर, पावापुरी व नालंदा रवाना हुआ। प्रधानाध्यापक विवेक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विदाई दी। विद्यार्थियों में उत्साह छाया रहा। विवेक कुमार ने कहा कि ऐसे परिभ्रमण से बौद्धिक विकास होता है, पुस्तकीय ज्ञान प्रत्यक्ष अनुभव से गहरा होता है।