सीतापुर: शास्त्री नगर में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को फड़वा मारकर किया बुरी तरह जख्मी
नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर में शराब के नशे में धुत होकर पति ने पत्नी को फड़वा मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हमले में घायल होने पर महिला को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा सीतापुर जिला अस्पताल मिलकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद तहकीकात जारी है।