जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया के तत्वावधान में 100 दिवस बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले भर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करना और लोगों को इसके दुष्परिणामों व कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है।