डी ए पी खाद के लिए किसान परेशान हैं। इस दौरान किसानों को अच्छी खबर आई है। किसानों के लिए बंडा में चार ट्रक डी ए पी खाद कुल 24 सौ बोरी मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे आया है। जिसे डबल लॉक की गोदाम में रखवाया गया है। जिसे गुरुवार से किसानों को वितरित कराया जा सकता है।