भांडेर: फिल्मी अंदाज में 70 वर्षीय वृद्ध की ₹13 हजार की जेबकटी, बाइक सवार बदमाश बहला-फुसलाकर ले गए, सीसीटीवी में कैद
Bhander, Datia | Mar 30, 2026 नगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में 70 वर्षीय वृद्ध को बहला-फुसलाकर 13 हजार रुपये की जेबकटी कर दी। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश वृद्ध को बाइक पर बैठाकर ले जाते दिख रहे हैं। पीड़ित रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि वह रामदुलारे हनुमान मंदिर के पास से घर जा रहे थे।