पूर्णिया पूर्व: फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी द्वारा छिनतई के एक मोबाइल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
वादी सोनू कुमार दास पिता नारायण चन्द्र दास, सा० मिल्की, हरदा, थाना मरंगा, के साथ फणीश्वर नाथ रेणु टी०ओ०पी० अंतर्गत लाईन बाजार से आर०एन० साह चौक जाने के क्रम में दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनका मोबाईल छिनतई कर लिया गया था। वादी के द्वारा हल्ला गुल्ला करने पर आस-पास के लोगों एवं पुलिस के मदद से भाग रहे एक व्यक्ति मो० शहबाज, उम्र 21 वर्ष को पकड़ लिया गया।