महिला थाना धार की समझाइश से टूटते परिवार बचे, दो मामलों में आपसी सुलह।महिला थाना धार पुलिस टीम ने सोमवार शाम 5:20 पर काउंसलिंग और समझाइश के माध्यम से दो परिवारों को टूटने से बचाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धार शमयंक अवस्थी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर तथा उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल आनंद तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।