कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र में नमक फैक्ट्री के पास दो बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी, सीसीटीवी में कैद हुए
गुरुवार शाम चंडीगढ़ निवासी सुशीला देवी के चैन रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नमक फैक्टरी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट ली और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह 11 बजे सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें चेन लुटेरे साफ नजर आ रहे हैं।थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी चेक किए गए हैं आईडेंटिफाई करके लुटेरों की तलाश की जा रही है।