सागर रोड स्थित बंटीनगर सागर पुलिया पर संकट मोचन हनुमान९ मंदिर पर शनिवार से श्रीराम कथा का प्रारंभ हुआ है। दोपहर के समय भव्य कलश यात्रा पीतल मिल चौराहे से कथा स्थल तक पहुंची, 1 बजे के बाद से कथा प्रारंभ हुई। वही बताया गया की कथा के अलावा मंदिर में शाम के समय श्री रामलीला का मंचन और सुंदरकांड पाठ के साथ कई अन्य धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे।