हुज़ूर: राज्यमंत्री कृष्णा गौर के बेटे से ₹3.19 लाख की हुई ठगी, भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच; एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Nov 12, 2024 मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कृष्णा गौर के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय बाबूलाल गौर के पोते के साथ ठगी का मामला सामने आया है। कृष्णा गौर के बेटे को साइबर ठगों ने लेबर सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर 3 लाख 19हजार रुपए की ठगी की है। इस पूरे मामले में भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।