पन्ना वासियों के लिए आज दिन गुरूवार दिनांक 25 दिसम्बर का दिन दोहरी खुशियों वाला रहा। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर शहर की सबसे ऊँची और खूबसूरत लोकेशन 'पहाड़कोठी' में 'अटल नगर वाटिका' का शाम 5 बजे भव्य लोकार्पण हुआ। क्षेत्रीय सांसद व्ही.डी. शर्मा और विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने इस शानदार वाटिका को जनता को समर्पित किया।