बाड़ी के मुख्य मार्ग पर बड़ी मात्रा में धारदार ब्लेड फुटपाथ (डिवाइडर) पर फेंके मिलने से स्थानीय लोग नाराज़ हैं। ब्लेडों से उन पशुओं को चोट का खतरा है जो डिवाइडर पर सब्जी वाला कचरा खाते हैं। प्रतिदिन कचरा गाड़ी आने के बावजूद ऐसा कचरा खुले में फेंकना नगर पंचायत की लापरवाही को दर्शाता है।