इटावा: जनसुनवाई समाधान प्रणाली रैंकिंग में इटावा पुलिस को दिसंबर में मिला प्रथम स्थान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | Jan 9, 2025 दिसंबर माह में आइजीआरएस यानी जनसुनवाई समाधान प्रणाली रैंकिंग में इटावा पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद के 21 थानों में से 16 थानों पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने पर प्रथम रैंक हासिल हुई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शाम 5 बजे यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद द्वारा लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया।