घाटमपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर बंबा के पास तेज रफ्तार ओमनी ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में संदीप, अफ्तार,कुलदीप सिंह और मीना देवी घायल हो गए। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।