उजियारपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या का खुलासा, दहेज के कारण की गई थी हत्या
उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर पंचायत के गौरी कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। बताया जाता है कि पुलिस की छानबीन में दहेज की खातिर हत्या किए जाने का मामला सामने आ रहा है ।बताते चले कि अपने बहन की हत्या के मामले में मृतका के भाई सीताराम के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।