उजियारपुर: उजियारपुर में 17 करोड़ की लागत से बनेगा प्रखंड और अंचल कार्यालय, 1953 से संचालित है प्रखंड कार्यालय
उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय में अब प्रखंड और अंचल का नया कार्यालय बनेगा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस कार्यालय के निर्माण पर करीब 17 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे ।विभाग से मंजूरी मिलते ही इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही अब नए भवन के निर्माण का शिलान्यास होगा।