देहरादून: नवरात्रि पर देहरादून में मांस की दुकानें जिलाधिकारी के निर्देश पर बंद रहीं
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद देहरादून में सभी मीट-मांस की दुकानें बंद रखी गईं। पूर्व में जारी निर्देशों के अनुपालन में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया।