देहरादून: दशहरा पर्व के अवसर पर आज परेड ग्राउंड में जलेगा सबसे ऊंचा रावण, सभी तैयारियां पूरी, भारी भीड़ उपस्थित
दशहरा पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बता दें कि गुरूवार को परेड ग्राउंड में रावण दहन का मुख्य आयोजन होगा। यहां 121 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। बता दें कि परेड ग्राउंड में हर साल सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाता है। यहां इस बार रावण के पुतले का अंदाज लोगों को अखर रहा है। रावण की तरह उसके पुतले में अंहकार भी नजर नहीं आ रहा है।