हुज़ूर: भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में अस्पताल के छज्जे को लेकर मारपीट
Huzur, Bhopal | Sep 9, 2024 भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में अस्पताल के छज्जे को लेकर विवाद एक डॉक्टर ने अपने भाई और स्टाफ के साथ मिलकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया। मामूली विवाद में युवक को फावड़े से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची युवक की सास, पत्नी और भाई से भी मारपीट की। महिला चीखती रही और हमलावर उन्हें पीटते रहे।