थावे: थावे महोत्सव में बॉलीवुड गायक पवनदीप राजन ने बांधा समा, पेश किए एक से बढ़कर एक गीत
थावे महोत्सव में पहुंचे भारतीय पार्श्व गायक पवन दीप राजन ने अपनी सादगी और सौम्य व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया. मां थावे वाली के प्रति अटूट आस्था व्यक्त करते हुए उन्होंने बिहार की गौरवशाली परंपरा की सराहना की. पवन दीप ने कहा कि यह भूमि वीरों, विद्वानों और महान साहित्यकारों की रही है, जिसने देश को अनेक प्रतिभाशाली कलाकार दिए हैं।