बलरामपुर: पुलिस लाइन में थाना स्तर पर साइबर अपराध से निपटने के लिए 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, साइबर कमांडो ने दिया प्रशिक्षण
बलरामपुर में साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर पुलिस लाइन में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई है। नोडल अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और साइबर क्राइम के क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार की देखरेख में यह प्रशिक्षण चल रहा है।