ग्रामपंचायत मोयावासा के करणपुर डिस्ट्रीब्यूटर रुजिया माइनर में पिछले 15दिन से नहर पानी नहीं आ रहा है।जिसको लेकर शनिवार दोपहर 12बजे वार्ड पंच रमेश निनामा के नेतृत्व मे ग्रामीण किसानों ने आक्रोश व्यक्त किया।किसानों ने बताया की ठीक समय पर फसलों मे खाद डाल दिया और अब नहर मे जल प्रवाह नहीं होने से फसले सुख रही हे।किसानों ने जल्द जल प्रवाह शुरू करने की मांग की हे।