सहारनपुर: जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू तोमर ने सीएमओ को 15 दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने की दी चेतावनी
सहारनपुर जिला अस्पताल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर और जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। भाकियू ने अस्पताल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।