जौनपुर: नईगंज स्थित सांसद के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने कहा- देश संविधान से चलेगा, लाठी और गोली से नहीं
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है। संविधान हमें शांति, एकता और अखंडता का संदेश देता है। धर्म निरपेक्षता और समाजवाद हमारे संविधान के सर्वोत्तम मूल्य हैं।लेकिन आज देश और प्रदेश की सत्ता लाठी डंडे के सहारे देश प्रदेश चलाना चाहती है। जबकि देश संविधान से चलेगा।