परैया प्रखंड के उपरहुली से गुजरे टिकारी परैया सड़क में विद्युत विभाग के द्वारा खुदाई की गई। खुदाई के क्रम में भूमिगत नल-जल की सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण विगत एक सप्ताह से सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय ग्रामीण ब्रजेश कुमार ने बताया की समस्या के कारण कई घरों में पानी की आपूर्ति ठप्प है। जबकि बीच सड़क पर पूरे दिन पानी बह रही है।