बिहार: खरजम्मा गांव में मंत्री श्रवण कुमार ने पीसीसी ढलाई रोड का किया उद्घाटन, कहा- गांव अब शहर जैसा दिखने लगा है
Bihar, Nalanda | Dec 4, 2024 बिहार शरीफ प्रखंड के खरजम्मा गांव में बुधवार की दोपहर 3:30 बजे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पीसीसी ढलाई रोड का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमारी सरकार हर गांव में पक्की सड़क का निर्माण करा रही है और गांव अब शहर की तरह दिखने लगा है। खरजम्मा गांव में स्कूल जाने का रास्ता नही था विधायक मद से पक्की सड़क का निर्माण कराया गया है ।