राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अभिनंदन करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। लोयाबाद हटिया ग्राऊंड से करीब पांच हजार से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता व समर्थक गाजे बाजे के साथ पद यात्रा करते हुए करकेंद मोड़ पर पहुंचेंगे।रामगढ़ के प्रसिद्ध बैंड बाजे को बुलाया गया है।