बाघमारा/कतरास: महुदा के तेलमचो ब्रिज में कोहरे और तेज रफ्तार के कारण टाटा हैरियर कार ने लगाई छलांग बाल बाल बचे लोग।
महुदा के तेलमोचो ब्रिज में टाटा हैरियर कारजो धनबाद से बोकारो की और जा रही थी, कोहरे और तेज रफ्तार के कारण कार तेलमोचो ब्रिज के नीचे जा गिरी, कार में लगी एयरबैग कारण सभी लोगों की जान बच गई और आस-पास के लोगो द्वारा सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया । ग्रामीणों के अनुसार सभी युवक गुरु गोविंद सिंह बोकारो के छात्र एवम सेक्टर 5 के रहने वाले हैं ।