भुजपुरा गांव में खरपतवार नाशक दवा के छिड़काव से किसान की चार बीघा मटर की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।पीड़ित किसान ने दुकानदार के खिलाफ महोबकंठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित किसान वीर सिंह राजपूत पुत्र धूराम,निवासी भुजपुरा ने बताया कि उसने बेलाताल स्थित एक कृषि दवा की दुकान से खरपतवार नाशक दवा खरीदी।दुकानदार द्वारा यह कहकर दवा दी गई कि इससे फसल अच्छी होगी।