बांदा: खरौली गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार बेटे की मौत, मां और बहन घायल
Banda, Banda | Dec 18, 2025 बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव के पास दो बाइकों की टक्कर होने की वजह से एक बाइक मे सवार बेटे की मौत, व मां और बहन घायल हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। दोनों घायलों का भर्ती करके बांदा जिला अस्पताल मे डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।