बांदा: शहर में सीजन का सबसे भीषण कोहरा, दोपहर में भी कोहरे की चादर, वाहन चालक लाइटें जलाकर चला रहे वाहन
Banda, Banda | Dec 18, 2025 बांदा शहर में गुरुवार को सीजन का सबसे भीषण कोहरा देखने को मिला है। जहां पर दोपहर में भी सड़कों पर कोहरे की चादर देखने को मिली है। वहीं भीषण कोहरे के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखाई दिया और सड़को पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी। वहीं वाहन चालको को वाहनो की लाइट जलाकर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव तापते भी दिखाई दिए हैं।