बिलासपुर: गनियारी धान खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों ने खरीदी केंद्रों में व्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया को लेकर जताया आभार
जिले में धान खरीदी व्यवस्थित रूप से शुरू हो गई है। सभी केंद्रों में किसान टोकन कटाने के बाद धान बेचने पहुंच रहे हैं। गनियारी धान खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों ने खरीदी को व्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया को किसानों के लिए हितकर बताया। किसानों ने सोमवार सुबह 10 बजे कहा कि कभी खेती के मौसम में असमंजस और अनिश्चितता से गुजरते थे।