पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने मंगलवार को बायसी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शराब कांड सहित विभिन्न लंबित मामलों का अवलोकन किया और इनके शीघ्र निष्पादन के लिए टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश थाना अध्यक्ष को दिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर में मौजूद आम लोगों से आवेदन लेकर ऑन द स्पॉट मामलों की समीक्षा की