बिशनपुर गांव के प्रोन्नत मध्य विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार सिंह का हृदय गति रुकने से सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे मौत हो गई। शिक्षक 50 वर्ष के थे। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि स्कूल में ही उसे अचानक सीने में दर्द उठी। जब तक उसे अस्पताल लाया गया रास्ते में उनकी मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।