श्योपुर। श्योपुर शहर वितरण केन्द्र अंतर्गत 11 केव्ही लाइनो का पोस्ट मानसून मेटीनेंस कार्य कराने के चलते कल 10 नवंबर को मधुवन नगर फीडर से तथा 11 नवंबर को नागदा रोड फीडर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत कम्पनी के प्रबंधक द्वारा रविवार को शाम 06 बजे दी गई।