हुज़ूर: अशोका गार्डन में मामूली विवाद में 35 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या
Huzur, Bhopal | Mar 30, 2026 भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया, जब आरोपियों ने 35 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सोमवार सुबह गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया|