बागेश्वर: व्यापारियों के दो गुट, एक व्यापार मंडल चुनाव कराने में जुटा, दूसरा चुनाव बहिष्कार कराने में लगा
बागेश्वर में व्यापारियों में दो गुट हो गए है, एक ओर जिला कार्यकारिणी और दूसरी ओर नगर कार्यकारिणी आमने सामने है। जिला कार्यकारिणी व्यापार मंडल के चुनाव कराने की तैयारी में जुटा है, वहीं नगर कार्यकारिणी चुनाव बहिष्कार करने में जुटा है। कवि जोशी और हेम जोशी व्यापारियों के पास जाकर नगर व्यापार मंडल चुनाव बहिष्कार कराने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे है।