इंदौर: सोनम रघुवंशी मामले में कांग्रेस का मंत्री विजयवर्गीय को समर्थन, जीतू पटवारी ने कहा- बच्चों को संस्कार देना परिवार का काम
Indore, Indore | Jun 12, 2025 मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर की बहुचर्चित सोनम रघुवंशी मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान का कांग्रेस ने समर्थन किया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि- बच्चों को संस्कार देना परिवार का काम है। सोनम रघुवंशी का केस समाज और पूरे देश को शर्मसार करने वाला है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का हम समर्थन करते हैं।