मुगलसराय: जायसवाल स्कूल रोड मुगलसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर की धान की रोपाई, नगर पालिका प्रशासन को दी चेतावनी
मुगलसराय के जायसवाल स्कूल रोड पर मंगलवार दोपहर 02 बजे जलभराव की समस्या से त्रस्त लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।जायसवाल स्कूलमार्ग पिछले दो वर्षों से खस्ताहाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं, जलभराव से स्कूली बच्चे भी परेशान है।