एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है।