बेगूसराय: विकास कार्य नहीं होने पर जिला परिषद कार्यालय परिसर में DDC के खिलाफ जिला परिषद सदस्य का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
जिला परिषद कार्यालय परिसर में विकास कार्य नहीं होने पर डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर के खिलाफ जिला परिषद सदस्य ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. इस बाबत जिला परिषद सदस्य ने विकास योजनाओं की राशि आवंटित होने के बावजूद भी डीडीसी पर विकास कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है. धरना प्रदर्शन कर रहे वीरपुर की शिल्पी कुमारी जिला परिषद क्षेत्र संख्या-15 की सदस्य है.