मुज़फ्फरनगर: भारत को बांग्लादेश बनाने के अपने बयान पर राकेश टिकैत ने दी सफाई, कहा - मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर दिखाया गया
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का एक बयान इस समय सुर्खियों में है जिसमें उन्होंने मेरठ में दिए गए बयान में भारत को बांग्लादेश बनाने का जिक्र किया था।चौधरी राकेश टिकैत के इस बयान के बाद चारों ओर से उनकी निंदा होनी शुरू हो गई थी।और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की जा रही थी।जिस राकेश टिकैत ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर दिखाया है।