मुज़फ्फरनगर: जिला कारागार के जेलर को बर्खास्त पुलिस इंस्पेक्टर ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने गंभीर धाराओं में किया मुकदमा दर्ज
जनपद स्थित जिला कारागार के जेलर को मेरठ जनपद से बर्खास्त एक पुलिस इंस्पेक्टर ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित जेलर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर अमित कुमार के विरुद्ध नई मंडी थाने में धारा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।