गोमिया थाना परिसर में मंगलवार को अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसके माध्यम से शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने मौन के दौरान सिर झुकाकर अपने साथियों को याद किया। पूरे परिसर में गंभीर और भावनात्मक माहौल बना रहा। समय लगभग तीन बजे ।