गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़कीपुन्नू पंचायत के ग्राम फुटकाडीह बुटगोड़वा और तुलबुल पंचायत के हरदियामो ग्राम में सोमवार समय लगभग साढ़े तीन बजे मांझी हाउस के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास फीता काटकर और कुदाल चलाकर किया गया।इस निर्माण कार्य को लेकर शिलान्यास मंत्री योगेंद्र प्रसाद की पत्नी सह गोमिया के पूर्व विधायक बबिता देवी ने किए है।