ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के कारण दुनिया भर मे एलपीजी गैस की सप्लाई बाधित हुई है। देश मे भी गैस का संकट खड़ा होने लगा है। बहराइच जिले मे कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई जा चुकी है। वहीं घरेलू सिलेंडर के लिए गुरुवार को स्टीलगंज तालाब स्थित एचपी गैस एजेंसी के बाहर भारी भीड़ जुटी नगर मजिस्ट्रेट ने डीएसओ और सीओ सिटी के साथ निरीक्षण कर जायज़ा लिया।